फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1977 मरीजों का उपचार

Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भटगवां पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1977 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। गंभीर बीमारी से पीड़ित 12 मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैठा और ओदरी का निरीक्षण करते हुए मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगवां पर सुबह 11:50 बजे डॉ. मनीष जायसवाल मरीजों का उपचार करते मिले। इसी दौरान पहुंचे कल्पनाथ ने बताया कि तीन दिन से सांस फूल रही है और खांसी भी आ रही है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने जांच के बाद दवा दी। कमलाकांत ने जोड़ों में दर्द की शिकायत बताई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ जिला अस्पताल जाकर एक्सरे कराने और हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी।


इसी दौरान गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ भी निरीक्षण के लिए पहुंचे और दूसरे कक्ष में बैठकर मरीजों का उपचार करने लगे। बुजुर्ग शकीना बानो ने बुखार और कमजोरी की शिकायत बताई। खून की जांच के बाद डॉक्टर ने दवा देते हुए आराम करने की सलाह दी। गुड्डा ने शरीर में खुजली और चकत्ते पड़ने की समस्या बताई। डॉक्टर ने क्रीम और दवा दी और सात दिन में आराम होने की बात कही।
विज्ञापन



दर्शन ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर दवा लेने के बाद अब आराम है। फूलकली ने चार दिन से बुखार और कमजोरी की समस्या बताई। जांच के बाद वायरल फीवर बताया गया और दवा के साथ आराम की सलाह दी गई। रवतुल्ल निशा ने मुंह में छाले की शिकायत बताई। डॉक्टर ने दवा देकर तीन दिन बाद फिर दिखाने को कहा।


संग्रामपुर में पीएचसी चंडेरिया में डॉ. सुशील चंद्र शुक्ला की मौजूदगी में जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:30 बजे फार्मासिस्ट अरुण मिश्र, लैब टेक्नीशियन काजल नायक, सीएचओ सुरेंद्र कुमार, एएनएम तृष्णा सिंह व रूपम ओझा, आशा अनारकली व आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला और सफाईकर्मी आशीष कुमार मौजूद रहे, जबकि स्टाफ नर्स शीलू सिंह अनुपस्थित रहीं। इलाज कराने पहुंची कमला देवी ने कई दिनों से दाद-खाज और एलर्जी की शिकायत बताई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें