फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में जल्द ही दो नई मशीनें लगाई जाएंगी। मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके लगने के बाद अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ जाएगी और मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में वर्तमान में आठ मशीनें संचालित हैं। इनमें छह मशीनों पर सामान्य मरीजों की डायलिसिस की जाती है, जबकि दो मशीनें हेपेटाइटिस से संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित हैं। डायलिसिस यूनिट के संचालन के लिए नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पांडेय के साथ प्रभारी अंकित शुक्ल, पांच टेक्नीशियन और एक स्टाफ नर्स तैनात हैं। अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन करीब 24 मरीजों की डायलिसिस की जाती है।

बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण किडनी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई मरीजों को डायलिसिस के लिए प्रतीक्षा सूची में रहना पड़ता है। मरीजों की इसी समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस यूनिट में दो नई मशीनें लगाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। नई मशीनें लगने के बाद अस्पताल में एक दिन में अधिक मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी और मरीजों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। दो नई मशीनें स्थापित होने के बाद प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में दो नई डायलिसिस मशीनें लगाने की तैयारी की जा रही है। मशीनें लगने के बाद मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें