फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गंभीर 19 मरीजों को सीएचसी किया रेफर

Mon, 22 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करती डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 19 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित मिले।
विज्ञापन




गौरीगंज के जेठू मवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। सुबह 11:00 बजे तक सीएचओ महक भारद्वाज, अखिलेश त्रिपाठी, नीतू सिंह, साधना, आशा पाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। इस समय तक पहुंचे 11 मरीजों में तीन का परीक्षण किया गया। टीकरा निवासी सुनीता ने बताया कि बुखार के साथ शरीर में दर्द हो रहा है। भूख नहीं लग रही है और कमजोरी बनी है। दवा खाने के बाद कुछ आराम रहता है, उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। चिकित्सक ने जांच करने के साथ दवा दी है।


लीला टीकरा निवासी राशि ने बताया कि मुंह में छाले पड़ने के साथ ही पेट में दो दिनों से दर्द हो रहा है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। पूरे पराग गांव निवासी श्यामा देवी ने बताया कि कई दिनों से बुखार-जुकाम व शुगर की समस्या है। निजी इलाज से राहत न मिलने पर मेले में जांच कराई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा।
विज्ञापन



लीला टीकरा के वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिनों से पेट दर्द की समस्या बनी हुई है। दवा के असर तक राहत मिलती है, फिर दर्द बढ़ जाता है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने अमयेमाफी, शिवगंज, भेटुआ पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। अमयेमाफी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद नहीं थीं। इसके अलावा सभी स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें