अमेठी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं व वीआईपी का आना लगा हुआ है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने 16 फरवरी से पहली मार्च तक जिले से पांच चिकित्साधिकारियों के साथ ही 15 कर्मियों की ड्यूटी अयोध्या लगाई है। सीएमओ ने संबंधित को आदेश जारी कर दिया है।जिले के अलग-अलग अस्पतालों में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. माघवेंद्र कुमार,डॉ. अनूप आर्य, डॉ. मनीष, डॉ. महेश कुमार व डॉ. सुनीत राय को अयोध्या में स्पेशल ड्यूटी में लगाया गया है। फार्मासिस्ट उदयभान, हरेंद्र सिंह, संतोष द्विवेदी, संजय यादव, विनोद कुमार पटेल, वार्ड ब्वाय बजरंग कनौजिया, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजय श्रीवास्तव की भी ड्यूटी लगाई गई है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक का आदेश मिलने के बाद संबंधित को अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है।
अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का काम तेज - सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गौरीगंज व जायस में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना का काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए किराये के भवन की तलाश की जा रही है। यहां पर ओपीडी रूम से लेकर अन्य कक्ष की आवश्यकता है। भवन मिलते सेंटर की स्थापना कर दी जाएगी। इससे नगरीय इलाकों में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में आसानी होगी।