फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंधी से उखड़े बिजली के 15 खंभे, अंधेरे में गुजरी रात

Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आंधी और तेज बारिश से जिले में कई जगह रविवार शाम से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शुकुलपुर ठेंगहा पावर हाउस के अंतर्गत 12 बिजली खंभे टूट गए हैं। करीब 20 गांवों की आपूर्ति रविवार शाम से पूरी तरह से ठप है। सहजीपुर फीडर के अंतर्गत पूरे जवाहर सिंह के पुरवा में दो खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गया है। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन



आंधी का असर संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र में सर्वाधिक रहा। विभिन्न गांवों में 100 अधिक पेड़ टूट कर गिर गए। कई जगहों पर पेड़ों की डाल बिजली खंभों पर गिरी तो आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यशवंत सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शुकुलपुर, खौपुर, करनाईपुर, मिश्रौली फीडर की सप्लाई चालू हो चुकी है।


11 हजार लाइन के कार्य के चलते धौरहरा फीडर पूरी तरह से ठप रहा है, सहजीपुर फीडर आंशिक रूप से बंद है। अमेठी तहसील के कोहरा फीडर में आंधी से बिजली के तीन खंभे टूट कर गिए गए। पीठीपुर उपकेंद्र के कोहरा फीडर पर सराय भागमानी गांव में मेन लाइन पर कई जगह पेड़ की डाल टूट जाने से तार टूट गया था, जिससे फीडर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे लाइनमैनों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद देर रात्रि आपूर्ति बहाल की। डाल गिरने के बाद करीब 12 गांवों की 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। जेई रवि कुमार ने बताया कि डाल हटकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।



रात भर अंधेरे में रहे भादर के निवासी

भादर (अमेठी)। पीपरपुर पाॅवर हाउस के अग्रेसर, दहियावां, नरायनपुर, पनवरिया सहित कई गांवों की बिजली रविवार सुबह से सारी रात गुल रही। सोमवार की सुबह से दोपहर तक कटौती की गई। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। राजेश सिंह, समर बहादुर गुप्ता, ओम प्रकाश सहित उपभोक्ताओं ने बताया दहियावां में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जेई रवि सिंह ने बताया कि नरायनपुर फीडर का खरगीपुर के पास तार टूट गया था, इसलिए आपूर्ति बाधित थी। ठीक होने के बाद देर रात्रि आपूर्ति बहाल की गई। दहियावां का ट्रांसफार्मर खराब है उस पर कार्य किया जा रहा है।


रोस्टिंग के नाम पर हो रही कटौती

बाजारशुकुल (अमेठी)। भीषण गर्मी के बीच महोना व बाजार शुकुल उपकेंद्रों से बार-बार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली गायब रहती है। बाजार शुकुल और महोना उपकेंद्रों से जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ता इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहे हैं। रात के समय रोस्टिंग के नाम पर दो से चार घंटे की कटौती की जा रही है, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली आने पर भी बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, जिससे पंखे, कूलर व अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। उपभोक्ताओं ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई है और जिम्मेदार अधिकारियों से स्थाई समाधान की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें