फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1442 मरीजों का इलाज

Mon, 27 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें 1442 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 17 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मिले।
विज्ञापन




गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। सुबह 11:25 बजे तक आयुष चिकित्सक अनुराधा शर्मा, शिवांगी प्रजापति, पुष्पा मिश्रा और जय प्रकाश उपस्थित रहे। इस समय तक पहुंचे 35 मरीजों में 15 का परीक्षण किया गया। नुवावां निवासी रतीपाल ने बताया कि एक वर्ष से शुगर और कमर दर्द की समस्या है। चलने में दिक्कत होती है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।


दया मिश्र का पुरवा निवासी फूलकली ने बताया कि तीन माह से शुगर की समस्या है और पैरों में दर्द रहता है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा। पूरबगांव नरैनी निवासी कलावती ने बताया कि छह माह से हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द है। दवा के असर तक राहत मिलती है, फिर दर्द बढ़ जाता है। पूरे बल्दी ककवा निवासी रामनिधि ने बताया कि तीन माह से कमर दर्द है। एक्सरे में कोई समस्या नहीं आई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ कमर सीधी रखने के लिए बेल्ट लगाने की सलाह दी। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें