फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 144 युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 30 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बुधवार को जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 144 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन




रोजगार मेले में मैकेनिक और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों का दो कंपनियों ने साक्षात्कार लिया। कपंनियों के अधिकारियों ने पंजीकरण के बाद 220 बेरोजगारों के अभिलेखों का सत्यापन कर साक्षात्कार के माध्यम से उनके चयन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 144 युवाओं को रोजगार में योजित करते हुए प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी अधिकारी अनुपमा रानी, संस्थान के प्रधानाचार्य रामरतन, आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी अजय सिंह, जगदीशपुर आईटीआई के प्रभारी देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें