फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए विधानसभावार लगेंगे 14-14 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान की तैयारियां तकरीबन पूरी करने के साथ ही जिला प्रशासन ने मतगणना की भी तैयारियां शुरू कर दी है। 10 मार्च को शहर के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज में गणना का कार्य आयोग के निर्देशानुसार होगा। एडीएम ने सभी आरओ को अपने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए गणना कक्ष की व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन को गणना कक्ष तक लाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभाओं में 27 फरवरी को मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षा के साए में स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद जिला प्रशासन 10 मार्च को गौरीगंज के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज में मतों की गणना करेगा। उप निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने सभी आरओ को आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप अपने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
प्रत्येक विधानसभा की मतगणना 14-14 टेबलों पर होनी है। मतगणना कक्ष में इनके अलावा आरओ व एक एआरओ का अतिरिक्त टेबल लगेगा। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए चार कर्मचारी लगाए जाएंगे। प्रति विधानसभा मतगणना के लिए 56 तो स्ट्रांग रूम से गणना कक्ष तक ईवीएम लाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एडीएम ने सभी आरओ को अपने क्षेत्र के मतों की गणना कराने के लिए गणना कक्ष की व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन को गणना कक्ष तक लाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम ने गणना कक्ष में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करते हुए निष्पक्ष गणना कार्मिकों का आकलन व प्रबंध कर प्रशिक्षण दिलाते हुए रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया है। गणना कार्य में व्यवधान होने तथा शुचिता प्रभावित होने की दशा में एडीएम ने आरओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें