फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 14 पुलिसकर्मी सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर जामों विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में समारोह आयोजित किया गया। इसमें अच्छा काम करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। एसपी सरवणन टी ने सभी को पदक प्रदान किए।
विज्ञापन


वर्ष 2025 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक अवनीश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक शेख नईम, उपनिरीक्षक अजय कुमार और मुख्य आरक्षी शेष बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। वर्ष 2026 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव और मुख्य आरक्षी लक्ष्मी नारायण यादव को सम्मान मिला।

वर्ष 2026 के उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रशान्त कुमार मिश्र, निर्भय सिंह, शशि कुमार, दिलीप कुमार सिंह, भारत भूषण सिंह और वीरेन्द्र कुमार मिश्रा सम्मानित हुए। एसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी और इसी तरह ईमानदारी व जिम्मेदारी से काम करने के लिए कहा। पुलिस लाइन को साफ रखने में योगदान देने वाले कर्मियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें