फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी और ओवरलोडिंग से फिर फुंके 13 ट्रांसफार्मर

Fri, 31 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी व ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर जलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 13 ट्रांसफार्मर फुंक गए, जिससे लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जिले में गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही बिजली कटौती के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी अधिक होने से कूलर व एसी, फ्रिज, पंखा आदि बहुत ज्यादा संख्या में संचालित हो रहे हैं। बिजली का भार अचानक से बढ़ गया है। तेज धूप व गर्मी से भी ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले के वारिशगंज में ट्रक ने ट्रांसफार्मर वाले खंभे में टक्कर मार दी। जिससे खंभे टूट गया और ट्रांसफार्मर सड़क किनारे गिर गया।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि जहां दिक्कत हो रही है, वहां ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है।

यहां जले ट्रांसफार्मर
बृहस्पतिवार को गौरीगंज में कोतवाली के सामने, पीपरपुर उपकेंद्र का विषाणी ट्रांसफार्मर, मोहना का नेवाज मदारगढ़, जामों में राजा का पुरवा, दखिनवारा उपकेंद्र में मजगवां चितउआ, सेमरौता में बदलपुर, जगदीशपुर में आटा चक्की के पास, पीठीपुर में भरतीपुर, बड़गांव में तालुकदारपुर, वारिशगंज में गौरा, शुकुलपुर में पूरे गौहर, पांडेगंज चौराहा आदि जगहों पर ट्रांसफार्मर जल गए।
विज्ञापन

स्थानीय जेई की मांग पर जिला मुख्यालय गौरीगंज में कार्यशाला से वैकल्पिक ट्रांसफार्मर भेजे गए हैं। कार्यशाला प्रभारी गोवर्धन मिश्र ने बताया कि सभी जगहों पर ट्रांसफार्मर भेज दिए गए हैं। खराब ट्रांसफार्मर रिपेयर करने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है।


रात में कटौती बढ़ा रही परेशानी
गौरीगंज में रात और दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। रात में कई बार कटौती होने से लोगों को समस्या हुई। यह सिलसिला बृहस्पतिवार को दिन भी जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिजली संकट को दूर करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें