अमेठी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। अमेठी पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे 11 और शिवरतनगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
अमेठी पुलिस ने गुड़मंडी निवासी सुजल व दुर्गेश, पंडित का पुरवा निवासी सूरज पांडेय, गंगौली निवासी रघुवीर व राम जियावन, बलीपुर खुर्दवा निवासी आशीष पांडेय, मुगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर निवासी राजेश यादव तथा भेटुआ निवासी गोविंद कश्यप, विकास कुमार, संजीव कुमार व राम कुमार को गिरफ्तार किया है। शिवरतनगंज पुलिस ने कस्बे में घूम रहे बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थानाक्षेत्र के त्रिवेदीगंज गांव निवासी मोहम्मद अफरोज व मोहम्मद इरफान को भी गिरफ्तार किया है।