फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथकिला में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हथकिला निवासी रामजस कोरी बिहार प्रांत के जिला आरा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पूरा परिवार बिहार में ही रहता है। गांव में उपनिरीक्षक द्वारा अपने पुराने मकान को गिराकर चार माह से नए मकान का निर्माण कराया जा रहा है। रामजस का पुत्र रवि कोरी (22) गांव निवासी रामराज की सड़क पर बनी एक दुकान को किराए पर लेकर मकान निर्माण करा रहा था।
शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे रवि कोरी का शव कमरे की छत में लगे हुक में संदिग्ध परिस्थिति में गमछे के सहारे लटका मिला। ग्राम प्रधान बरसाती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ पीयूषकांत राय के साथ ही उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उपनिरीक्षक ने कहा कि परिवारीजनों को सूचना दी गई है। शाम तक परिवारीजन भी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें