फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर मिले 13 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट-बढ़ रही है। गुरुवार देर शाम मिली 1,647 सैंपलों की रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। गुरुवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 114 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को गुरुवार देर रात 1,647 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में जिले के विभिन्न ब्लॉक के अलग-अलग गांव कादीपुर अढनपुर, सैंठा, मवई भवानीगढ़, बाबूपुर, चौहनापुर, कटरा लालगंज, चौहानपुर, टिकरी, बस्तीदेई, मई, गौरीगंज, टिकरिया व भनौली के एक-एक लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,320 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,175 सही हो चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 31 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 114 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने जिलेवासियों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें