अमेठी स्थित पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग क
अमेठी सिटी। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को लखनऊ जोन की दो दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का आगाज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया। खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण कर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।
पहले दिन टीम प्रतिस्पर्धा में अमेठी की टीम 26 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। अंबेडकरनगर की टीम 16 अंक के साथ दूसरे और सुल्तानपुर की टीम 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। एकल प्रतिस्पर्धा में आरक्षी प्रमोद कुमार (अमेठी) प्रथम, आरक्षी आकाश यादव (अंबेडकरनगर) द्वितीय और आरक्षी ओमजी त्रिपाठी (अमेठी) तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में अमेठी, अंबेडकरनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, खीरी और हरदोई जनपद की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने कठिन करतबों से दर्शकों और निर्णायकों को रोमांचित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर आदि मौजूद रहे।