फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीएम आवास योजना के लिए 1.21 लाख पात्र चिह्नित

Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले की 13 ब्लॉकों में 1,21,331 पात्रों का सर्वे संग सत्यापन कर लिया गया है। इन चिह्नित पात्रों को वर्ष 2025-29 के बीच योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में वर्ष 2016-17 में पीएम आवास के लिए 82 हजार पात्र सर्वे के दौरान चिह्नित किए गए थे। इन चिह्नित पात्रों को वर्ष 2024 तक लाभान्वित किया गया है। विभाग के अनुसार अब तक 99.69 फीसदी पीएम आवास पूर्ण हो चुके हैं। सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को योजना से आच्छादित करने के लिए सर्वे कराया गया।



प्रथम स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी की ओर से पात्रों की जांच कर उनके दस्तावेज, आय और वर्तमान आवास की स्थिति की पुष्टि की गई। दूसरे चरण में ब्लॉक स्तरीय अफसरों ने दोबारा जांच कर सत्यापन किया गया। जिले की सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना में 1,21,331 पात्रों को चिह्नित किया गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने कहा कि इन चिह्नित पात्रोंको वर्ष 2025 से 29 तक सूची व बजट के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें