फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चाकू से हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के हुसैनगंज कलां गांव में बुधवार देर शाम गुलाल लगाने के विवाद में तीन लोगों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी लक्ष्मण के अनुसार बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुभाष, विकास, अमन, अरविंद, छोटे, बाबूराम और वीरेंद्र उर्फ सोनू ने कुछ महिलाओं और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनके पिता रामसुधारे, चाचा समर बहादुर और रिश्तेदार बिपिन पर चाकू से हमला कर दिया था।


बच्चों के गुलाल लगाने पर दूसरे पक्ष से लोग हमलावर हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसी रात केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में सुभाष, धर्मेंद्र, रामराजी, आशा, तारावती, सुनीता और स्वाती को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें