अमेठी। जमीन विवाद से संबंधित पुराने मामलों को निपटाने के लिए बुधवार को अमेठी कोतवाली परिसर में ओपेन कोर्ट लगाई गई। इसमें 12 पुराने मामलों का निस्तारण किया गया।
एसडीएम प्रीति तिवारी ने अमेठी कोतवाली में ओपेन कोर्ट लगाई। कोर्ट में पुराने विवाद से जुड़े 17 मामले पेश हुए। दोनों पक्षों के तर्क को सुनाते हुए साक्ष्य के आधार पर 12 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। तीन मामलों का निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
शेष दो मामलों के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को समाधान दिवस में बुलाया गया है। एसडीएम ने बताया कि ओपेन कोर्ट में 12 पुराने मामलों का निस्तारण हुआ है। थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी समेत संबंधित राजस्व निरीक्षक व हल्का दरोगा मौजूद रहे।