फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 12 नए आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्भवती महिला व कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए जिले में 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत इसका प्रस्ताव शासन को भेजने के साथ ही भूमि भी चिह्नित की जा चुकी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चिह्नित भूमि पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के साथ कुपोषित बच्चों की निगरानी व बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी क्षेत्र में रहने वालों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 12 आगंनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा।
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत इन केंद्रों की स्थापना के लिए जगदीशपुर, बाजार शुकुल व बहादुरपुर विकास खंड क्षेत्र के गांवों में केंद्र निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित की जा चुकी है। स्थानीय दर पर निर्माण की प्रति केंद्र अनुमानित लागत सात लाख 52 हजार रुपये (कुल केंद्रों की 90.24 लाख) आंकी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत तैयार इस प्रस्ताव को डीएम अरुण कुमार के माध्यम से शासन को भेजकर धनावंटन किए जाने की मांग की गई है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने व धनावंटन के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग चिह्नित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्यदाई संस्था नामित कर पूरा कराएगा। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होने के बाद गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के साथ ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
इन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण
अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में तैनात वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जगदीशपुर के जलालपुर तिवारी, अशरफपुर, कोइलारा मुबारकपुर, बाजार शुकुल के दारानगर, जौदिलमऊ, तेंदुआ, पूरे ख्वाजा (किशनी), शाहपुर समशुलहक तथा बहादुरुपर ब्लॉक में मोहन, अत्तानगर, निजाम पाकर एवं ओदारी ग्राम पंचायत शामिल हैं।
जल्द धनावंटन की उम्मीद
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि शासन से जल्द धनावंटन की उम्मीद है। आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण होने के बाद इन्हें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें