फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी में 1100 मरीजों का उपचार

Wed, 10 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश व उमस के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आधे से अधिक बुखार पीड़ित मरीज आ रहे हैं। मंगलवार सुबह ओपीडी, पैथोलॉजी हो या परचा काउंटर सभी जगह मरीजों की भीड़ दिखी। ओपीडी में मरीजों की संख्या 1100 से अधिक रही।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में मंगलवार को 615 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। फिजिशियन डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव और सावधानी नहीं बरतने के कारण बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। वायरल बुखार ठीक होने में एक सप्ताह लग रहा है। जांच कराई जा रही है, जिसमें प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत ज्यादा मिल रही है। इनकी डेंगू की भी जांच कराई जा रही है।



बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि बुखार से पीड़ित बच्चे ज्यादा मिल रहे हैं। कहा कि अभिभावकों को बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि बुखार संग अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज ज्यादा बढ़े हैं। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें