फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ईरान में फंसे जगदीशपुर के 11 युवक, टूटा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। अमेरिका और इस्राइल की ओर से शुक्रवार से ईरान में जारी सैन्य कार्रवाई के बाद जगदीशपुर के इटौरा हारीमऊ गांव के 11 युवकों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। ईरान के अलग-अलग प्रांतों में रोजगार कर रहे इन युवाओं के मोबाइल फोन बंद बता रहे हैं। इंटरनेट सेवा प्रभावित होने की सूचना से गांव में चिंता गहरा गई है। परिजन रातभर टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर नजरें जमाए रहे, मगर कोई सूचना नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इटौरा हारीमऊ निवासी मोहम्मद इलियास, तासीक अहमद, कलीम अहमद, मुजीब अहमद, लोसार अहमद, शमीम अहमद, नसीम अहमद, साकिर अली, गयासुद्दीन, मोहम्मद फहीम और हसीन अहमद रोजगार के लिए ईरान गए थे। परिवारों के अनुसार शुक्रवार तक नियमित बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद अचानक संपर्क टूट गया। मोबाइल पर कॉल करने पर स्विच ऑफ की सूचना मिल रही है, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी काम नहीं कर रहे हैं।

गांवों में बढ़ी बेचैनी
इटौरा हारीमऊ के पूर्व प्रधान मुजीब ने बताया कि गांव ही नहीं बल्कि आसपास के टोले-मजरों में चिंता का माहौल है। महिलाएं मस्जिद में दुआ कर रही हैं। एक पिता ने कहा कि बेटा हर दिन वीडियो कॉल करता था, आज एक संदेश भी नहीं आया। दूसरे परिजन बोले, टीवी पर धमाकों की खबरें देख रहे हैं, दिल बैठा जा रहा है...। गांव के प्रधान ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों से बातचीत की गई है और प्रशासन तक सूचना पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन को भेजी गई सूची
डीएम संजय चौहान ने बताया कि विदेश गए लोगों की जानकारी एकत्र कराई जा रही है। सूची संकलित कर शासन को भेजी जा रही है। परिजनों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर भरोसा रखने की अपील की गई है।
ये लोग भी गए हैं विदेश
सऊदी अरब में भीखनपुर जगदीशपुर के बब्लू सहित मुसाफिरखाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के मो. जाकिर, गुलाम रसूल, मो. रऊफ, फारुख, खालिक अली, मोतीलाल, मोहर्रम अली, राकेश और जियालाल नौकरी करने गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में मो. वसीम, जहीर, राशिद अली, अनीस, शहजाद, सिराज अहमद, अक्षय कुमार, ओमप्रकाश, सचिन, शंभूपाल और संतोष कुमार नौकरी कर रहे हैं। कतर में अनीस, अक्षय कुमार, रामसमुख व सौरभ शर्मा तथा कुवैत में अमरजीत, भगवानदीन, जयपाल व जगजीवन कार्यरत हैं। वहीं बहरीन में राशिद अली और मोहम्मद अली काम करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें