फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 13 लाख के भुगतान में फंसे 11 पंचायत सचिव

Wed, 01 May 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ग्राम सचिवालय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत के विभिन्न मदों में गलत तरीके से 13 लाख रुपये से अधिक भुगतान करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायती राज विभाग के निदेशक के बाद अब परियोजना प्रबंधक सहित 11 सचिव पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल, विभाग ने संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी किया है। एक से 31 मार्च के बीच पंचायतों में ग्राम सचिवालय के कंप्यूटर के बजाय बाहर से डोंगल लगाकर भुगतान करने का आरोप है। शासन की इस संबंध में सचिवों के ग्राम सचिवालय में बैठकर वहीं के कंप्यूटर से कार्य व भुगतान करने की अनिवार्यता है। नियम का उल्लंघन करने पर निदेशक पंचायतीराज ने संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इन ब्लॉकों के गांव हैं शामिल
जिले के विकासखंड जगदीशपुर में एक, गौरीगंज में एक, अमेठी में तीन, भादर में दो, बाजार शुकुल में एक, शाहगढ़ तीन गांव शामिल हैं। इन 11 पंचायतों में ग्राम सभा सचिवालय के बजाय बाहर डोंगल लगाकर 13.72 लाख रुपये भुगतान करने का आरोप है। जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि लापरवाही मिलने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



यह है व्यवस्था
शासन ने ग्राम निधि के भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई व्यवस्था के तहत गेटवे पोर्टल लागू किया है। ग्राम सचिवालयों के कंप्यूटर पर अपलोड है। इस पोर्टल को बाहर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस गेटवे पोर्टल से प्रधान व सचिव सहित अन्य को डोंगल लगाकर भुगतान करना होता है।

सभी कर्मियों ने दिया एक समान जवाब
अमेठी सिटी। जिले की 11 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव को गलत तरीके से भुगतान के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गई। जिसमें नोटिस का जवाब भी आया है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी पंचायत सहायकों का लगभग समान जवाब आया है। कहा गया है कि जिस दिन पेमेंट लगाया था, उस दिन सर्वर डाउन हो गया। अगले दिन भुगतान किया तो पहले वाला कॉपी पेस्ट नहीं हुआ, और अलग तारीख में भुगतान प्रदर्शित करने लगा। फिलहाल पंचायतीराज विभाग जवाब से सहमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें