फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के नसीराबाद गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने बीचबचाव करते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज व मेडिकल के बाद दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाने के नसीराबाद गांव निवासी शिव मोहन व जगप्रसाद के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। बुधवार को जगप्रसाद का गांव में एक व्यक्ति से विवाद हो रहा था कि बीचबचाव करने शिवमोहन भी पहुंच गए। इसी बात से नाराज जग प्रसाद व शिव मोहन के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते-देखते लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई।
शोर सुनकर ग्रामीण जब तक बीचबचाव करते तक तक शिवमोहन के साथ उनके पक्ष की आशारानी, मनीषा, शालिनी व पूजा तथा जगप्रसाद के साथ उनके पक्ष के गिरजा प्रसाद, मीरा, रामसूरत, बृजमा व मोहित घायल हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां इलाज व मेडिकल के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें