फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 103 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

Sat, 19 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बहादुरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को समग्र शिक्षा के तहत समेकित शिक्षा की ओर से एलिम्को कानपुर के सहयोग से मेजरमेंट शिविर लगाया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे 103 दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञों ने परीक्षण व मापन किया। बीएसए संजय तिवारी के निर्देशन में आयोजित शिविर में बच्चों की जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चिह्नांकन किया गया। बच्चों और अभिभावकों को उपकरणों की उपयोगिता व इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिकांत सेन समेत अधिकारी, शिक्षक और विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें