अमेठी सिटी। राजस्व कार्यों के सुचारु संचालन और जनहित को देखते हुए उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने पांच लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। सभी लेखपालों को नए क्षेत्र का कार्यभार संभालकर राजस्व निरीक्षक को योगदान आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार विवेक पांडेय को सरायभागमानी, प्रभात तिवारी को ऐधी, दखिनवारा व आदिलपुर, मनोज कुमार गौतम को भनियापुर और अतिरिक्त रूप से गुवावा तथा सद्दाम हुसैन को कटियांवा क्षेत्र में तैनाती दी गई है। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्षेत्र में बदलाव राजस्व कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए किया गया है। समय से कार्यभार न संभालने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।