फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले जिले में पूरा होगा शत प्रतिशत टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी) । कोविड संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से पहले जिले में शत प्रतिशत स्तर पर टीकाकरण का कार्य पूरा होगा। यह भरोसा जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दिलाया। वह बुधवार को एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने निगरानी व सर्विलांस टीम को पूरी तरह सक्रिय बने रहने के साथ आम लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक बनाने की जरूरत जतायी।
समीक्षा के दौरान संभावित तीसरी लहर में उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में मौजूद सुविधा, संसाधन व दवाओं की मौजूदगी को भी परखा गया।
डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने का निर्देश देते हुए अस्पतालों में आक्सीजन, बेड, आईसीयू आदि का प्रबंध करते हुए संभावित संक्रमितों का नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर तथा लक्षणों के विवरण समेत जानकारी कर प्राप्त कर आवश्यक उपचार व बचाव प्रबंध करने को कहा।
उन्होंने एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान टीकाकरण को गति देते हुए शतप्रतिशत लोगों को टीका लगाने तथा साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा व दवाओं के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लोगों को बचाव के प्रति जागरुक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें