फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को योजना का लाभ न मिलने पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/शाहगढ़ (अमेठी)। पात्रता के बाद भी यदि जरूरतमंदों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह चेतावनी बुधवार को एक माह में तीसरी बार जिले में निरीक्षण को पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने गौरीगंज व शाहगढ़ ब्लॉक में अफसरों के साथ संचालित योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए सभी से कोरोना से छुटकारा पाने को खुद के साथ दूसरों को भी टीका लगवाने की अपील की।
जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा लगातार जिले का भ्रमण करने में जुटे हैं। इस माह में तीसरी बार प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गौरीगंज व शाहगढ़ ब्लॉक में अफसरों के साथ विभिन्न योजनाओं के साथ कोविड बचाव प्रबंध व टीकाकरण की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने दोनों ब्लॉकों पर कोविड टीकाकरण कैंप का शुभांरभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया।
समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी से भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान संचालित करते हुए साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें