फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग लगने से 10 बीघा फसल जली

Fri, 03 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। मोहबतपुर गांव में बृहस्पतिवार को खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया। अवधेश श्रीवास्तव के खेत से अचानक आग भड़की और देखते ही देखते आसपास के खेतों तक फैल गई। इससे लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल रही थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में दिनेश श्रीवास्तव, सुरजलाल, तेज बहादुर, शिव बहादुर, हाफिज, जगजीवन, अकील अंसारी, अकबाल, सजीवन, लाईक और समर बहादुर शामिल हैं।
किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी।


हल्का लेखपाल देवेश सिंह ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें