फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग से 10 बीघा गेहूं जलकर राख

Thu, 24 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर क्षेत्र के रतापुर गांव में गेहूं के खेत में आग लगने के बाद उड़ता धुआं।
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज क्षेत्र के पश्चिमपुर मजरे भादर और रतापुर गांव में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए अग्निकांड में लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे पश्चिमपुर गांव में बेचन सिंह के खेत में कटाई के बाद रखे गेहूं में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास के राम सिंह और संत प्रताप सिंह के कटे गेहूं को भी चपेट में ले लिया। गांव के बबलू सिंह, वंशराज सिंह, डब्बू सिंह और राम प्रकाश सिंह के खेतों में पड़े गेहूं के डंठल और भूसा भी जलकर राख हो गया। कुल मिलाकर लगभग 10 बीघा फसल नष्ट हो गई।
वहीं, रतापुर निवासी बाबूलाल यादव के खेत में भी आग लग गई, जिससे 10 बिस्वा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर हुए नुकसान का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें