फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से प्रयागराज माघ मेले के लिए चलाई जाएंगी 10 अतिरिक्त बसें

Mon, 12 Jan 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज माघ मेले में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार बड़ी राहत मिलने जा रही है। भारी भीड़ और परिवहन की परेशानी को देखते हुए अमेठी रोडवेज डिपो ने विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है। 12 से 16 जनवरी तक अमेठी डिपो से प्रतिदिन 10 अतिरिक्त बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सीधी और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन




अमेठी डिपो से वर्तमान में 69 नियमित और तीन अनुबंधित बसें संचालित की जा रही हैं। इसी बेड़े से विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। माघ मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन बसों को अतिरिक्त शिफ्ट में चलाया जाएगा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि सोमवार से अमेठी डिपो से प्रयागराज के लिए 10 विशेष बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



विशेष बसों का संचालन सुबह से देर रात तक किया जाएगा, ताकि यात्रियों को लौटने में भी किसी तरह की असुविधा न हो। बसों को अमेठी बस स्टेशन से सीधे प्रयागराज संगम क्षेत्र के निकट तक ले जाने की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें