फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इराक रवाना हुए जलालपुर के जायरीन

Mon, 28 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। इराक के पवित्र शहर कर्बला में हजरत इमाम हुसैन के रौजे पर चेहल्लुम में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए जलालपुर से जायरीन का एक दल सोमवार को रवाना हुआ। जायरीन के काफिले को रवाना करने के लिए बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी जायरीन दिल्ली पहुंचकर हवाई जहाज से इराक के शहर नजफ पहुंचेंगे। वहां 90 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कर्बला पहुंचने के साथ वे पवित्र आयोजन में शिरकत करेंगे। जयरीन को रवाना करने के दौरान सरदार हुसैन, हसन नवाज, मुबारक हुसैन, नन्हें, मेराज व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें