फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धर्म बदल चुका भाई धर्मांतरण के लिए बना रहा दबाव

Mon, 28 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर के ताराकला गांव के एक महिला ने अपने भाई पर ही धर्म परिर्वतन कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने केस दर्ज कराने के लि, पुलिस को अपनी तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका भाई दो दशक पहले मुंबई गया था। इसके बाद वह लौट कर यहां नहीं आया। मुंबई में रहने के दौरान उसने अपना धर्मांतरण कर दूसरे धर्म की महिला से विवाह कर लिया। पिछले दिनों वह कुछ लोगों के साथ यहां आकर उस पर भी धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है।
मालीपुर के थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के स्वयं धर्मांतरण करने की बात सामने आ रही है। किसी पर दबाव बनाने की शिकायत नहीं मिली है। उस व्यक्ति के घर से चले जाने के बाद उसकी बहन ने ही अपने माता-पिता की सेवा की। अब भाई बहन में संपत्ति की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया है। फिलहाल मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें