फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में युवराज, आंचल व नेहा अव्वल

Fri, 31 Mar 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
डॉ. अशोक कुमार पीजी कॉलेज अकबरपुर में बृहस्पतिवार को सम्मानित मेधावी। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के डॉ. अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में युवराज, सीनियर वर्ग में आंचल व उच्च वर्ग में नेहा चौरसिया अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के टॉपटेन मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन








विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व गोपी ग्रामीण विकास संस्थान बस्ती के तत्वावधान में हुआ। तीसरे व अंतिम दिन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में छात्र युवराज ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर शानदार पोस्टर तैयार कर प्रथम स्थान हासिल किया।






इस वर्ग की छात्रा हर्षिता व कायनात शकील को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में आंचल डिजिटल इंडिया पोस्टर के जरिए प्रथम स्थान पर रहीं। छात्रा सिमरन को द्वितीय व कनीज फातिमा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन






उच्च वर्ग में नेहा चौरसिया ने स्वच्छ भारत का पोस्टर बनाया और प्रथम स्थान पर रहीं। छात्रा डिंपल भारती व अबीबा रिजवी को भी क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।





गोपी ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष कुमार व डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज की प्रबंधक रेनू वर्मा ने टॉपटेन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उपप्रबंधक अभिनव वर्मा, डॉ. तारा वर्मा, सुमित्रा देवी, कार्यक्रम समन्वयक निरंजनलाल, नीरज यादव, मानस द्विवेदी व सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें