अंबेडकरनगर। विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे 32,734 पेंशनभोगियों को भी कोटे से अनाज मिल सकेगा। शीघ्र ही इनका राशनकार्ड बनाया जाएगा।
बीते दिनों शासन ने घोषणा की थी कि वृृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन हासिल करने वाले ऐसे पेंशनभोगी जिनका राशनकार्ड नहीं है, उनका भी कार्ड बनाया जाएगा। इससे उनको अन्य योजनाओं के लाभ के साथ कोटे से अनाज भी उपलब्ध हो सकेगा। इस बीच जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर अतिशीघ्र राशनकार्ड बनाया जाए।
जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले में 32,734 ऐसे पेंशनभोगी हैं जिनका राशनकार्ड बनना है। इनमें नगर पालिका अकबरपुर में 249 वृद्धा, 271 विधवा व 54 दिव्यांग का राशनकार्ड बनाया जाएगा।
नगर पालिका टांडा में 272 वृृद्धा, 239 विधवा व 57 दिव्यांग, जलालपुर में 16 वृद्धा, 72 विधवा व 23 दिव्यांग को राशनकार्ड की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 28 वृद्धा, 40 विधवा व 11 दिव्यांग तथा अशरफपुर किछौछा में 30 वृद्धा, 52 विधवा व 14 दिव्यांग चिह्नित किए गए हैं।
इसी तरह ब्लाॅक अकबरपुर में 4,268 वृद्धा, 1,032 विधवा व 333 दिव्यांग, टांडा में 3,005 वृद्धा, 812 विधवा व 198 दिव्यांग, बसखारी में 2,226 वृद्धा, 582 विधवा व 162 दिव्यांग, जलालपुर में 2,601 वृद्धा, 572 विधवा व 208 दिव्यांग, भियांव में 2,401 वृद्धा, 488 विधवा व 198 दिव्यांगों का राशन कार्ड बनाया जाएगा।
जहांगीरगंज में 2,102 वृद्धा, 434 विधवा व 157 दिव्यांग, रामनगर में 2,337 वृद्धा, 506 विधवा व 207 दिव्यांग, भीटी में 1,460 वृद्धा, 398 विधवा व 103 दिव्यांग, कटेहरी में 2,413 वृद्धा, 306 विधवा व 196 दिव्यांग पेंशनभोगियों का राशनकार्ड बनाकर उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।
जिन पेंशनभोगियों का राशनकार्ड नहीं बना है, उनका अतिशीघ्र कार्ड बनाने के लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
-अखिलेश श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी