फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में कुर्की बाजार के निकट शनिवार को आम के पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटका मिला। दोपहर करीब चार बजे आम के बगीचे में कुछ लोग लकड़ी तोड़ने गए थे। उन्होंने ही सबसे पहले आम पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा। उनके शोर मचाने पर बाग में भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतारा। उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें