फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह व उमंग के साथ युवाओं ने किया मतदान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के डॉ जीके जेतली इंटर कॉलेज मतदान केन्द्र पर पहली वोट करने के बाद खुशी का इजहार करतीं ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए युवाओं ने पूरे उल्लास के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। सबसे ज्यादा जोश पहली बार मतदान करने वालों में दिखा। इस दौरान कुछ युवा समूह बना कर दोस्तों व परिजनों के साथ पहुंचे तो कई अकेले ही बूथ पर वोट डालने की लाइन में लगे दिखे। मतदान के बाद बाहर निकल कर उत्साह व उमंग से सराबोर युवाओं ने अंगुली पर लगी स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर बढ़चढ़ कर शेयर भी किया।
विज्ञापन

मतदान दिवस पर युवाओं का उत्साह व जोश सुबह से ही देखने काबिल था। सबसे अधिक उत्साह पहली बार मतदान में हिस्सेदारी करने वाले युवाओं में दिखा। मतदान केंद्र मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पूजा व रूपाली पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची। मतदान के बाद बूथ से बाहर निकलने पर खुशी से दमकते दोनों के चेहरों पर पहली बार वोटिंग करने का उत्साह व खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। दोनों ने स्याही लगी अंगुली केंद्र के बाहर मौजूद अपने मित्रों व परिवारीजनों को दिखाते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने मुद्दे के आधार पर मनपसंद प्रत्याशी को चुनने के लिए ईवीएम मशीन का बटन दबा कर राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाया।
मतदान केंद्र कुजुलउलूम पर शिक्षा व अंजलि ने भी एक साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग पहली बार किया। खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आर्य कन्या स्कूल में मतदान करने पहुंची चांदनी ने मतदान करने के बाद कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया। मंजरे हक मतदान केंद्र पर आसिया नूर ने मतदान करने के बाद कहा कि मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि एक अच्छी सरकार चुनने में सीधे तौर पर भागीदार बनी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें