जानकारी के मुताबिक गांव निवासी संदीप (30) पुत्र रतन सेठ ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगडने लगी। परिवारीजनों को जब विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई, तो उनमें रोना पीटना मच गया।
आननफानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह संदीप का परिवार में कुछ विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।