फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से झुलसा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी बब्लू 24 पुत्र काशी शनिवार देर शाम स्टोव पर खाना बना रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान स्टोव फट गया।
विज्ञापन


इससे उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो गुहार मचा दिया। इस पर इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।

आननफानन में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें