फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक लापता

Tue, 30 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक के नाना की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घर में ही शव दफन होने की आशंका में जगह-जगह खोदाई करवाई। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

मालूम हो कि 17 अप्रैल को गांव निवासी सरफराज (27) पुत्र अब्दुल वाजिद लुधियाना से कमा कर वापस घर आया था। शाम तक लोगों से मुलाकात कर रात में घर गया लेकिन दूसरे दिन वह अचानक लापता हो गया। इस पर उसकी पत्नी हसीना बानो की तहरीर पर पुलिस ने 22 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को युवक के नाना वाहिद ने एसपी पंकज से मुलाकात की और शिकायती पत्र देते हुए आशंका जाहिर की किया सरफराज की हत्या कर उसे उसी के घर में कहीं दफन कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसडीएम भीटी एसपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बैजनाथ मौर्य व एसओ महरुआ राजदेव मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और युवक के घर में जगह-जगह खोदाई की। उसका कोई पता नहीं चल सका।  एसओ ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें