फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में गई युवक की जान, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के मड़ियवा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आशाजीतपुर अहिरान निवासी शत्रुघ्न (25), बसेनू (60) व सुनील (21) एक बाइक से मिझौड़ा की तरफ आ रहे थे। मड़ियवा गांव के पास ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को कटेहरी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने शत्रुघ्न को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बसेनू को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि घायल सुनील का उपचार कटेहरी सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें