फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, नौ जख्मी

Thu, 21 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल पुष्पा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के भीतर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उसरहा जलालपुर निवासी राधेश्याम ने गुरुवार को शाम पांच बजे के बाद पट्टी बरियावन मार्ग पर जा रहे थे कि तभी सम्मनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गोमुनपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक नेे उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र आलापुर के मठिया गांव निवासी सतीश (25) पुत्र रामप्यारे गुरुवार दोपहर बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच पीछे से आयी कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


सतीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जाती है। वहीं कटेहरी बाजार के निकट दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में फैजाबाद जिले के पीठापुर निवासी संदीप (20) पुत्र रामकरन, रामकरन (40) पुत्र छेेदीलाल व पुष्पा (32) पत्नी कुलदीप घायल हो गए।

बताया जाता है कि तीनों लोग कार से टांडा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। तीनों गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। सभी तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुष्पा की हालत गंभीर बतायी जाती है।

उधर, थाना क्षेत्र महरुआ के मेढ़वा गांव निवासी आंसू (22) पुत्र बाबूराम बुुधवार शाम महरुआ के निकट मार्ग हादसे का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरसवां निवासी अरविंद (25) पुत्र रामपियारे बाइक से सम्मनपुर बाजार आया था।

वह सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के इनायतनगर निवासी वसीम (52) पुत्र नजीर गुरुवार को बसखारी के निकट मार्ग हादसे का शिकार हो गया।

उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी भुवर (55) पुत्र रामनरेश हंसवर बाजार में सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। भुवर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही निवासी चंद्रभान (28) पुत्र राममनी बाइक की टक्कर से बसखारी के निकट घायल हो गयी। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी भी स्थिति गंभीर बतायी जाती है। बाइक सवार घायलों ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें