फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गुजरात में लापता हुआ जलालपुर का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। गुजरात में कार चलाने वाले चिलमनिया गांव निवासी दुर्गेश (35) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। नहर किनारे उनकी कार और चप्पल मिलने से परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पत्नी ने गुजरात पुलिस को सूचना देकर पति की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, दुर्गेश पिछले 10 वर्षों से परिवार के साथ गुजरात में रह रहे हैं। वह दो वर्षों से ओला सर्विस की गाड़ी चला रहे थे। 25 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह कार लेकर घर से निकले थे। चार लोगों ने उनकी गाड़ी बुक की थी। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला।
पत्नी सलीता देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पति से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश करने पर नहर के पास कार और चप्पल मिलीं। दुर्गेश के दो बेटे दिवांश (7) और देवांश (2) हैं। उनकी सलामती को लेकर परिवार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है। परिजन संपर्क करते हैं तो हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें