फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चौराहे के पास मृत मिला युवक, हादसे की आशंका

Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के सरयूनगर चौराहे के पास सड़क किनारे रविवार सुबह एक युवक मृत मिला। जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे मोलनापुर गांव निवासी दरसू ने शव की पहचान अपने बेटे बृजराज (35) के रूप में की। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन में पता चला कि बृजराज शनिवार देर शाम सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए सरयूनगर बाजार के लिए निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह उसका शव सड़क की पटरी पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने बृजराज को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। बृजरात की मौत से पत्नी गुंजन, पिता दरसू व परिजन के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। बृजरात के तीन बच्चों में पुत्र अंश, आयुष तथा पुत्री नंदिनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें