फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
श्याम निषाद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम घर से शौच के लिए निकले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अमोला बुजुर्ग मठियावा निवासी सुंदर निषाद के छोटे भाई श्याम निषाद (25) शौच के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद सुंदर भी उनके पीछे गए। गांव के मुख्य मार्ग पर टाॅर्च की रोशनी देखकर वह वहां पहुंचे तो श्याम लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

परिजन श्याम को आननफानन सीएचसी नगरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। श्याम अविवाहित थे। उनके पिता शिवमूरत की वर्ष 2002 में बीमारी से मौत हो गई थी। पति के बाद जवान बेटे की मौत से मां लालदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच भाइयों में श्याम सबसे छोटे थे। उनके भाई पूरन, सूरन, सूरज और सुंदर हैं। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
मालीपुर। बेवाना के हरिशंकरगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आशाराम (45) निवासी गद्दोपुर, बसखारी की मौत हो गई। समाजसेवी विवेक गौड़ के अनुसार आशाराम कई वर्षों से अहलादे के आसपास रहकर जीवन यापन कर रहे थे। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ नशे के आदी थे। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे आशाराम हरिशंकरगंज चौराहे पर विवेक गौड़ की दुकान के सामने बेंच पर लेटे थे। अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें