बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार में आजमगढ़ रोड पर रविवार सुबह दो बाइकों में हुई आमने सामने भिड़ंत में बुकिया निवासी रामकिशुन (28) की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई है। रामकिशुन रविवार को बाइक से शुकुलबाजार की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आई दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोट आ गईं। अस्पताल ले जाने के दौरान राम किशुन ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।