फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायतों को मिले पांच करोड़, कराए जाएंगे कई कार्य

Sun, 06 Aug 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की ग्राम पंचायत में विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए राज्यवित्त के तहत पंचायत निधि में पांच करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस पैसे से गांवों की गलियां व नालियां दुरुस्त होंगी। सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इससे करीब 18 लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों को अलग-अलग योजनाओं के तहत राशि उपलब्ध कराई जाती है। इस क्रम में राज्यवित्त के तहत जिले की 899 पंचायतों को पांच करोड़ रुपये की राशि पिछले दिनों शासन से जिले को उपलब्ध कराई गई। शनिवार को ग्राम पंचायत निधि के खाते में राशि भेज भी दी गई है।
डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार पंचायत निधि में भेजी गए पैसे से गांवों की सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। इसके साथ नालियां और गलियों की मरम्मत कराई जाएगी। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नई नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। गांव में मार्ग प्रकाश के लिए लाइटें भी लगाई जाएंगी। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत निधि के खाते में राशि भेज दी गई है। जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें