फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से युवक की मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बिड़हर घाट के निकट मार्ग हादसे में मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग।   -संवाद
विज्ञापन
बिड़हर चौके के पास हादसा
विज्ञापन

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बिड़हर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज क्षेत्र के घंसूरपुर निवासी परशुराम (30) रविवार को दोपहर में बिड़हर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे चपेट में ले लिया। अनियंत्रित होकर ट्राॅली व ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसके नीचे दबकर परशुराम की मौत हो गई। घटना से अफरा तफरी मच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस टीम को दी। किसी तरह उसे ट्राली के नीचे से बाहर निकाला गया। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। जीवित होने की उम्मीद में जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परशुराम की दो पुत्री पल्लवी पांच वर्ष व लल्लवी तीन वर्ष है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें