अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में ई रिक्शा की चपेट में आने से सुंदरम यादव (19) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह युवक गांव के मुख्य सड़क पर किसी काम से निकले थे।
इसी दौरान ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन परिजन युवक को एंबुलेंस से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)