फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना अंतर्गत मलूकपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना अंतर्गत मलूकपुर गांव निवासी सूरज (19) पुत्र बद्रीप्रसाद सोमवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। इस बीच सांस चलने की उम्मीद में सूरज को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, अहिरौली निवासी जोगीलाल (50) पुत्र रामभोले रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। जब वह घर के निकट पहुंचा, तो बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी कामरान (28) पुत्र असलम सोमवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मुमताजपुर गांव निवासी विजय (45) पुत्र संतराम मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें