फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक ने तोड़ा दम

Wed, 05 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच बुधवार सुबह एक और युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक के पिता का एक सप्ताह पूर्व ही हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बुधवार को उनकी शुद्धि कार्यक्रम का आयोजन था। इसी दौरान युवक की मौत की सूचना गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन


जिले में संक्रामक रोगों व डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब जिला अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती न होते हों। इसके अलावा डेंगू की चपेट में आने वालों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरगा गांव निवासी एक युवक भी डेंगू की चपेट में आ गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बेरगा गांव निवासी रामप्रकाश (32) पुत्र दुर्गाप्रसाद को तीन दिन पहले तेज बुखार चढ़ गया। जांच में उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए। उसकी प्लेटलेट्स लगभग 35 हजार थी। इस पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की जानकारी गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। दरअसल एक सप्ताह पूर्व दुर्गाप्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बुधवार को उनकी शुद्धि का कार्यक्रम चल रहा था कि इसी दौरान रामप्रकाश की मौत की सूचना गांव पहुंच गई। उधर, सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें