अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम टैंकर से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। बेवाना निवासी बम बहादुर (33) अकबरपुर से बाइक से घर जा रहे थे। किसनपट्टी के पास उन्हें टैंकर ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने टैंकर को अभिरक्षा में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। (संवाद)